Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने जानकारी दी कि आज लारजी से बजार सड़क को बालीचौकी से आगे बंजार तक हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि एक पोकलेन एवं एक जेसीबी मशीन को जीभी की तरफ के लिए भेऊट मोड़ के लिए आज प्रातः रवाना किया गया है तथा सड़क को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि सड़कों की बहाली के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों की बिजली तथा पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए भी प्रशासन रात दिन प्रयास कर रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि आज बंजार बाजार में एयरटेल की कनेक्टिविटी बहाल कर दी गई है जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के बारे में सूचना भेजने में मुश्किल न हों।

Leave a Reply

error: Content is protected !!