Spread the love

कुल्लू टूडे

चंडीगढ़

एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम के मार्गदर्शन में 29 अगस्त से 31 अगस्त तक कार्यालय परिसर में संपन्न हो रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को ‘फिट इंडिया शपथ’ के साथ हुई, जिसमें कर्मचारियों ने सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम ने बताया कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद एक महान हॉकी खिलाड़ी थे और यह दिवस न केवल उनके योगदान को स्मरण करने के लिए है बल्कि खिलाड़ियों को सम्मानित करने और सभी को फिट रहने के लिए प्रेरित करने का भी प्रतीक है।

एनएचपीसी द्वारा आयोजित इस खेल दिवस कार्यक्रम में विभिन्न खेल गतिविधियों और फिटनेस संबंधी अभियानों का भी आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!