Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स, शिमला में वरिष्ठ वर्ग का वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया।

इस अवसर के मुख्य अतिथि शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान रहे। कार्यक्रम में उप महापौर उमा कौशिक और पार्षद मीना चौहान ने भी अपनी उपस्थिति से छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक मार्च पास्ट से हुई, जिसके बाद छात्राओं ने जिम्नास्टिक, कराटे, योग, एरोबिक्स और पी.टी. ड्रिल्स का शानदार प्रदर्शन किया।

इसके पश्चात विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं जैसे सॉफ्ट बॉल, हाई जम्प, शॉट पुट, रिले रेस और रस्साकशी का आयोजन हुआ। शिक्षकों व अतिथियों की दौड़ ने भी कार्यक्रम में रोचकता जोड़ी।

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में वर्शा ठाकुर, अर्शिया शर्मा, भाविशा कुथलरिया और शब्दिता चौहान शामिल रहीं।

अंकुर चौहान स्मृति सर्वश्रेष्ठ एथलीट पुरस्कार वर्शा ठाकुर को प्रदान किया गया।जबकि विक्टर लूडोरम हिमालिका शर्मा को मिला।

मार्चिंग कप मैथ्यू हाउस को प्रदान किया गया (नेतृत्व – रागिनी ठाकुर), एनसीसी दस्ते और पाइप बैंड ने “इकतारा” की धुन पर मार्च किया।

स्पोर्ट्स शील्ड व प्रॉफिशिएंसी कप मैथ्यू हाउस ने जीते। जबकि प्रोग्रेस कप लेफ्रॉय हाउस को मिला।

सामूहिक परिणामों में मैथ्यू हाउस प्रथम, लेफ्रॉय हाउस द्वितीय, ड्यूरेंट हाउस तृतीय और फ्रेंच हाउस चतुर्थ स्थान पर रहे।

मुख्य अतिथि ने छात्राओं के अनुशासन, खेल भावना और उत्साह की सराहना की तथा उन्हें शिक्षा और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्टता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!