कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणु क्रिकेट मैदान में चल रही सांसद खेल महाकुम्भ सीजन-2 सदर की क्रिकेट प्रतियोगिता में किंग्स इलवेन के धुरंधर बल्लेबाज आर्यव्रत शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शानदार 136 रन बनाए और खिताब को अपनी टीम की झोली में डाला।
किंग्स इलेवन कंदरौर के बल्लेबाज आर्यव्रत ने इससे पूर्व हुए लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को न सिर्फ फाइनल तक पहुंचाया बल्कि खिताब भी अपने नाम किया।
सांसद खेल महाकुम्भ सीजन-2 के प्रवक्ता कर्ण चन्देल ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद खेल महाकुम्भ- प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने शिरकत की।
सांसद खेल महाकुम्भ सीजन-2 सदर के उप संयोजक सतीश ठाकुर, प्रवक्ता कर्ण चन्देल व सोशल मीडिया इंचार्ज अनिरुद्ध शर्मा ने उनका स्वागत किया। उनके साथ विशेष रूप से जिला भाजपा महामंत्री आशीष ढिल्लो व सोशल मीडिया संयोजक हर्ष मेहता ने भी विशेष अतिथि के रुप में शिरकत की।
कर्ण चन्देल ने बताया कि किंग्स इलेवन कंदरौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बरमाणा की टीम मात्र 77 रन पर ढेर हो गई।
किंग्स इलेवन कंदरौर की तरफ से आर्यव्रत ने धुआंधार खेल का प्रदर्शन कर्तव्य हुए 74 गेंदों पर 136 रन बनाए। वहीं अमन ने 9 व अजय ने 5 रन बनाए। बरमाणा की तरफ से अभिमन्यु ने 21, हुक्म ने 12, ध्रुव व अरुण ने 6-6 रन बनाए। लगातार चौथी बार आर्यव्रत को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया वहीं सर्वश्रेष्ठ सीरीज भी आर्यव्रत रहे।
इस अवसर पर सांसद खेल महाकुम्भ व सदर संयोजक जितेंद ठाकुर, उप संयोजक सतीश ठाकुर, प्रवक्ता कर्ण चन्देल, सोशल मीडिया इंचार्ज अनिरूद्ध शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, करप्रीत, नन्द लाल, सुनील, सूर्या, कर्ण रघु, निखिल आदि मौजूद रहे।
