कुल्लू टूडे
चंबा
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के तहत आने वाले प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मणिमहेश यात्रा पर गए दो श्रद्धालुओं की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई है।
जबकि एक श्रद्धालु ने ठंड के कारण दम तोड़ दिया। यह तीनों श्रद्धालु पठानेकोट व गुरदासपुर पंजाब के रहने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट के जिला सुजानपुर निवासी 18 वर्षीय अमन की ऑक्सीजन की कमी के कारण सेहत बिगड़ गई थी।
जिस पर उसे बीती रात रेस्क्यू किया गया था। लेकिन उसने गौरीकुंड में दम तोड़ दिया।
जबकि दूसरे श्रद्धालु की मौत कुगती ट्रैक पर ठंड के कारण हुई बताया जा रहा है।
मृतक की पहचान 18 वर्षीय रोहित निवासी पठानकोट के तौर पर हुई है।
जबकि एक अन्य श्रद्धालु की मौत भी ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है। जिसकी पहचान अनमोल निवासी गुरदासपुर के तौर पर हुई है।
भरमौर के एडीएम कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि खराब मौसम को ध्यन में रखते हुए पिछले दिन ही मणिमहेश यात्रा पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है।
इसके साथ ही श्रद्धालुओं को सुरक्षा के मद्देनजर सभी को सुरक्षित स्थान पर ही रुकने के लिए कहा गया है।
प्रशासन ने मणिमहेश जाने वाले सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वह मौसम में सुधार होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें रहें।
इसके साथ ही कहा है कि जब तक मौसम ठीक नहीं हो जाता है तब तक मणिमहेश यात्रा पर अस्थाई तौर से रोक रहेगी।
