कुल्लू टूडे
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश सहित कुल्लू जिला में पिछले दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जहां जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है।
वहीं मूसलाधार बारिश को मध्यनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने जिला के तीन उप मंडलों कुल्लू, मनाली और बंजार में तमाम शिक्षण संस्थान मंगलवार 26 अगस्त को भी बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
इस संबंध में उपायुक्त तोरुल एस रवीश द्वारा जारी अधिसूचना केअनुसार जिला में लगातार भारी बारिश हो रही है।
जिसकी वजह से जहां नदी नाले भारी उफान पर है वही अधिकतर सड़के भी आवागमन के लिए बाधित है।
ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मंगलवार 26 अगस्त को भी सभी शिक्षण संस्थान मनाली, कुल्लू व बंजार में बंद रहेंगे।
उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि वह मूसलाधार बारिश को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें। क्योंकि जिला में तमाम नदी नाले भारी उफान पर है और नदी नालों के करीब जाने से परहेज करें। इसके साथ ही अनावश्यक यात्रा से भी बचें। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
