Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

एसडीएम बंजार, कुल्लू और मनाली से प्राप्त रिपोर्टों व सिफारिशों के अनुसार, कल रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम अत्यंत खराब होने के परिणामस्वरूप भूस्खलन, नदियों एवं नालों का जलस्तर बढ़ गया है तथा कई सड़कें बाधित हो गई हैं।

लगातार वर्षा, भूस्खलन, नालों व नदियों में जलस्तर बढ़ने तथा सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत उपायुक्त-एवं-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) कुल्लू तोरुल एस. रवीश, आईएएस ने आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार, कुल्लू तथा मनाली में सभी शैक्षणिक संस्थान (सरकारी एवं निजी) विद्यालय, डी.आई.ई.टी., आंगनबाड़ी केंद्र, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी कॉलेज 25 अगस्त 2025 को बंद रहेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!