Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

मंडी शहर की पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है और अब लोगों को नियमित रूप से पानी मिलना शुरू हो गया है।

लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण स्कोर रोड पर आरडी इंडस्ट्री के समीप भूमि धंसने से उहल नदी से आने वाली मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी।

इस वजह से शहर के अनेक वार्डों में पानी की भारी किल्लत हो गई थी और विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी सप्लाई करना पड़ा।

सहायक अभियंता रोहित गुप्ता ने बताया कि विभाग ने दिन-रात कार्य करते हुए पाइपलाइन को वेल्डिंग कर जोड़ दिया है।

शुक्रवार को मौसम अनुकूल रहने से कार्य तेजी से पूरा हुआ और अब शहर की जलापूर्ति पूर्ववत सुचारू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि बाड़ी और बिजनी क्षेत्रों में भी टूटी पाइपों को जोड़ने का काम अंतिम चरण में है और आज शाम तक वहां भी पानी पहुंच जाएगा। इसके साथ ही पड्डल पंप हाउस से भी निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!