कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
अडानी स्किल डेवलपमेंट सेंटर बरमाणा में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. प्रकाश चंद ठाकुर कसोल विकास मंच के अध्यक्ष व कृषि विभाग से सेवानिवृत डिप्टी डायरेक्टर ने बतौर रिसोर्स पर्सन व समाजसेवी रणबीर सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने ट्रेनिंगार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए सबसे पहले स्पष्ट लक्ष्य तय करना आवश्यक है।
लक्ष्यहीन व्यक्ति कभी भी अपनी मंज़िल तक नहीं पहुँच सकता। लक्ष्य निर्धारण के बाद ही मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
उन्होंने बच्चों को निरंतर सीखने की आदत को सफलता की कुंजी बताया।
डॉ. प्रकाश ठाकुर ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के पास अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सही दिशा और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से साकार किया जा सकता है।
उन्होंने बच्चों को टिप्स देते हुए बताया कि समय के अनुसार बदलना बहुत जरूरी है, क्योंकि आज जमाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है।
उन्होंने अडानी स्किल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा युवाओं को व्यावसायिक कौशल प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस दौरान सेंटर इंचार्ज विनय मेहता, कोर्सेस के प्रशिक्षकों में प्रदीप, ममता, मनी राम और मोनिक, सुभाष शर्मा आदि सभी ने उनका आभार प्रकट किया।
