कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली हरलोग पंचायत में हरे कृष्णा हैल्पिंग हैंड समाजिक संस्था द्वारा श्मशानघाट का निर्माण कर सैंकड़ो लोगों को राहत पहुंचाने का पुण्य कार्य किया है।
बिलासपुर जिला में जन समस्याओं से जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रही इस संस्था के कार्यों की चंहुओर तारीफ हो रही है।
गौर हो कि हरलोग क्षेत्र में श्मशानघाट की समस्या दशकों से चली आ रही थी। यहां पर लोगों को इस समस्या से दो चार होना पड़ रहा था।
यही नहीं बरसात के मौसम में खुले में शवदाह करना सबसे बड़ी चुनौती थी, इसके साथ लोगों के यहां पर बैठने की कोई व्यवस्था न थी।
हरे कृष्णा हैल्पिंग हैंड संस्था ने ग्रामीणों की इस संवेदनशील समस्या को समझा और अपने बूते मजबूत लोहे के शैड का निर्माण कर ग्रामीणों को सौंपा।
इस श्मशानघाट का नाम मोक्ष धाम रखा गया है। यहां पर हरलोग के साथ लगती करीब पांच पंचायतों की जनता लाभान्वित होगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गांव वासियों ने हरे कृष्णा हैल्पिंग हैंड संस्था के सदस्यों का इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
