कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर पुलिस ने एक घर से 2 लाख 10 हजार रूपये के गहने, एक मोबाईल और 2 हजार रूपये नगद चोरी की गुत्थी को 72 घन्टे के भीतर सुलझा लिया है।
बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15.08.2025 को गांव डोल लसावा डा0 बलोह तहसील झण्डुता में एक घर से करीब 2,10,000 रुपये के गहने, एक मोबाइल फोन व 2,000 रुपये नकद चोरी होने की शिकायत पर थाना तलाई में मुकदमा नं. 88/2025 दर्ज किया गया था।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 72 घन्टे के भीतर आज साइबर तकनीक (Cyber Technology) की मदद से चोरी की गुत्थी सुलझा ली और आरोपी को नम्होल के पास एनएच पर गिरफ्तार किया गया।
