Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सदर मंडी रुपिन्दर कौर ने उपतहसील कटौला के सभी स्कूलों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों को 19 अगस्त को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने संस्थानों के प्रमुखों को इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने बताया कि उप तहसील कटौला में भारी वर्षा के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिससे यातायात बाधित हो गया है और विद्यार्थियों का आवागमन असुरक्षित हो गया है।

जन सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34(क) के तहत यह निर्णय लिया गया है।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि संस्थानों के अध्यापक एवं गैर-अध्यापक कर्मचारी नियमित कार्य दिवसों की तरह अपने-अपने संस्थानों में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!