कुल्लू टूडे
सोलन
सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के अर्की पुलिस थाना की टीम ने एक युवक को 2.50 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बातल के पास नाकाबंदी कर स्विफ्ट डिज़ायर कार में सवार युवक को 2.50 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान तेजेश्वर ठाकुर निवासी अर्की के तौर पर हुई है।
