कुल्लू टूडे
मनाली
जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में नशीली दवाओं की लत/दुरुपयोग की रोकथाम पर दो दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया गया।
जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शेफाली ने संपूर्ण महाविद्यालय के विद्यार्थियों व स्टाफ को नशा मुक्ति एवं नशा रोकथाम की शपथ दिलाई। सभी ने मिल कर हिमाचल को नशा मुक्त करने का प्रण लिया।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “ड्रग रोकथाम समिति”, एनएसएस, एनसीसी, रेंजर्स और रोवर्स ने ध्वजारोहण के पश्चात संयुक्त रूप महाविद्यालय में ‘भांग उखाड़ो अभियान’ चलाया।
जिसमें स्वयंसेवकों, कैडेटों और रोवर-रेंजर्स ने आस-पास के क्षेत्र में जंगली भांग के पौधों को उखाड़ा।
प्रोफेसर जीत राम और प्रोफेसर सुरेन्द्र कुमार द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग/लत निवारण पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। प्राचार्या डॉ शेफाली ने सभी को 79 वीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी।
