Spread the love

कुल्लू टूडे

रामपुर (शिमला)

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के उपमंडल रामपुर के तकलेच में खाटूनाला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक युवती की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रामपुर में तकलेच में एक युवती मीरा पर खालटूनाला के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गए। जिससे वह गंभीर तौर पर घायल हो गई।

युवती को तुरंत रामपुर में अस्पताल पहुंचाया गया।
लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची औश्र मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!