कुल्लू टूडे
कुल्लू
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जानकारी देते हुए कहा कि कि जिला में बठाहड़ तथा बागीपुल के पास बादल फटने से तीर्थन तथा कुरपण खड्ड में जलस्तर बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि बागीपुल के भीमडुआरी से क्षेत्र से बादल फटने की सूचना मिलते ही ख़तरे वाले सभी क्षेत्र खाली कर लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए हैं।
वहीं तीर्थन घाटी में भी ख़तरे वाले सभी क्षेत्र खाली कर लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
उन्होंने जनता से अपील की है कि नदी नालों के नजदीक न जाएं। आने वाले दो दिनों में भी कई स्थानों पर भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट है।
