Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के घुमारवीं पुलिस थाना की टीम ने नाकाबन्दी के दौरान वाहन में सवार यूपी के 21 वर्षीय युवक को में वाहन की तलाशी लेने पर 427.4 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने आज सन्नौर फोरलेन रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम ने वाहन नंबर DL5CX2523 अर्टिगा कार को चेकिंग के किए रोका। पुलिस टीम को सामने देख वाहन सवार युवक घबरा गया और इधर उधर बगलें झांकने लगा।

जिस पर पुलिस टीम को युवक पर शक हुआ और गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर 427.4 ग्राम चरस कार के डैशबोर्ड से बरामद की गई।

इस संबंध में थाना घुमारवीं में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

बिलासपुर पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है किनशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को 76509-50401पर सूचना दें। सूचना देने वाले कि पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

आरोपी की पहचान अमित पाठक पुत्र कृष्ण मुरारी पाठक, निवासी एस्कॉर्ट कॉलोनी, गौतम बुद्ध नगर, जिला दादरी (उ.प्र.), उम्र 21 वर्ष के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!