Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर जिले के डियारा सेक्टर निवासी सूर्यांश गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता ने प्रदेश और देश का नाम रौशन किया है।

उनका चयन प्रतिष्ठित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी थाईलैंड में हुआ है, जहां वे एग्रीकल्चरल सिस्टम्स एंड इंजीनियरिंग विषय में पोस्ट ग्रैजुएशन करेंगे।

यह कोर्स दो वर्ष की अवधि का है। सूर्यांश को इस उपलब्धि के लिए 75 प्रतिशत फैलोशिप प्रदान की गई है।

गौरतलब है कि इस वर्ष पूरे भारत से केवल 3 छात्र ही इस प्रतिष्ठित संस्थान में चयनित हुए हैं और हिमाचल प्रदेश से वे अकेले छात्र हैं।

उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, नेरी, हमीरपुर से पूरी की है।

अपनी पोस्ट ग्रैजुएशन के दौरान वे रिमोट सेंसिंग के क्षेत्र में भी अपनी रिसर्च करेंगे, जो कृषि और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में तकनीकी प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। चयन के बाद वे अब थाईलैंड रवाना हो चुके हैं।

सूर्यान्श का कहना है कि यह सफलता उनकी मेहनत, परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

वे उच्च शिक्षा और शोध के माध्यम से देश.प्रदेश के कृषि क्षेत्र में नवाचार और विकास में योगदान देने का संकल्प रखते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!