Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला कुल्लू में आपदाओं के दौरान होने वाले नुकसान और क्षति के आंकड़ों को अब “हिमाचल प्रदेश डिजास्टर मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम (HPDMIS)” पोर्टल के माध्यम से दर्ज किया जाएगा।

यह जानकारी अपर उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), कुल्लू अश्वनी कुमार द्वारा दी गई।

ADC कुल्लू ने बताया कि HPDMIS राज्य सरकार द्वारा विकसित एक एकीकृत पोर्टल है, जिसमें नुकसान का विवरण जमीनी स्तर से दर्ज किया जा सकता है और विभागीय स्तर पर इसकी स्वीकृति भी की जा सकती है।

इस पोर्टल के माध्यम से वास्तविक समय (Real-Time) में नुकसान का विश्लेषण और त्वरित फंड आवंटन संभव हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में बीते दिन जिला कुल्लू के बहुउद्देश्यीय भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को इस पोर्टल के संचालन हेतु प्रशिक्षित किया गया।

यह प्रशिक्षित अधिकारी अब मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे और अपने विभाग के फील्ड कर्मचारियों को आगे प्रशिक्षण देंगे।

ADC-cum-CEO DDMA कुल्लू ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे HPDMIS पोर्टल पर अपने नुकसान व क्षति की प्रविष्टियाँ तत्काल करें, ताकि आपदा से जुड़ी राहत व पुनर्वास की प्रक्रिया को तेजी से क्रियान्वित किया जा सके।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी आग्रह किया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी इस प्रणाली को गंभीरता से अपनाएं और विभागीय स्तर पर इसकी सतत निगरानी करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!