कुल्लू टूडे
सोलन
सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के सदर पुलिस थाना की टीम नर एक युवक को 10.45 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर सोलन के तहत शामती के बाईपास के पास नाकाबंदी कर एक युवक को 10.45 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी पर वर्ष 2022 में जान से मारने की धमकी देने का मामला भी दर्ज है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में लेकर मामले में जांच जारी है।
आरोपी की पहचान रोहित जोशी निवासी कुनिहार जिला सोलन के तौर पर हुई है।
