Spread the love

कुल्लू टूडे

सैंज

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी में शनिवार दोपहर बाद एक आल्टो कार के सैंज नदी में गिर जाने का मामला सामने आया है।

इस हादसे में मां बेटी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिला की सैंज घाटी के तलाड़ा के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई।

जिसमें पति-पत्नी व उनकी बेटी सवार थी। हादसे में मां बेटी की मौत हो गई। जबकि पिता सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मृतकों की पहचान सोनू पुत्र हीरा सिंह गांव रेह बनोगी सैंज निवासी की पत्नी व बेटी के तौर पर हुई है। जबकि सोनू गंभीर घायल हो गया। मृतकों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!