Spread the love

कुल्लू टूडे

बड़सर (हमीरपुर)

कहते हैं की मुसीबतें जब आती है तो मिलकर आती है तथा संभलने का समय भी नहीं देती।

नीलम कुमारी गांव करे्र तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने सोचा था बेटी को पढ़ाया अब बेटी के हाथ पीले कर गंगा नहा लेगी।

बेटी की शादी नवंबर 2025 में तय हुई है, लेकिन बारिश के कारण घर गिर गया। अब समझ नहीं आ रहा की शादी की तैयारी करें अथवा कमरे का निर्माण।

पति का साया सर पर होता तो कोई चिंता नहीं थी। बेटी तो ससुराल चली ही जाएगी। उससे पहले कमरा बनाने के लिए धन की जरूरत है।

इस कार्य के लिए जब हमें पता चला तो हमने सोचा घर जाकर मिलना चाहिए तथा आज राज भारद्वाज तथा उनकी धर्मपत्नी के साथ करेर गांव पहुंचे। मां तथा बेटी मिट्टी उठाने में लगी है मकान गिर चुका है। मकान के लिए ईंट,बजरी, रेत सब चाहिए।

राजकुमार भारद्वाज दंपति ने इस नेक कार्य में ₹20000 की सहयोग राशि प्रदान की है। कमरे पर जो खर्च होगा इसका अनुमान करीब तीन लाख का है इसके अलावा बेटी की भी शादी करनी है तो एक साथ दोनों काम करना नीलम के लिए संभव नहीं है।

हम सब लोग मिलकर थोड़ा-थोड़ा सहयोग करें तो नीलम के लिए घर भी बन जाएगा तथा बेटी की शादी भी हो जाएगी आप सबसे करबद्ध निवेदन है कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार परिवार की सहायता करें तथा इस नए कार्य में अपना योगदान दें।

टॉप न्यूज के दर्शकों से निवेदन है कि दिल खोलकर अपनी झोली से गरीब का मकान बनाने तथा बेटी की शादी के लिए मदद करें। आपका सहयोग परिवार के लिए महत्वपूर्ण।

परिवार का गूगल पे आपके साथ सांझा कर रहे हैं दिल खोलकर दान करें बेटी की शादी के लिए भी तथा मकान बनाने के लिए भी।

नीलम कुमारी गांव करें तहसील बड़सर जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश, पीएनबी बैंक
IFSC Code PUNB0173200, Ac No 1732001700006968
Ph No : Neelam Kumari 93176 72871

साभार – अजय बन्याल

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!