कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के सलोगड़ा में एक किराएदार द्वारा घर में अकेली मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आ है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात सलोगड़ा निवासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस थाना सोलन में शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने घर से बाहर थे और उनके पिता अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे।
जबकि उनकी माता 56 वर्षीय संतोष घर पर अकेली थी। शिकायत के अनुसार देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर में एक साल से प्रेम नामक नेपाली युवक किराए पर रह रहा था।
जब रविवार रात को देवेंद्र घर पहुंचा तो उनकी माता घर पर नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद जब वह प्रेम नेपाली के कमरे के पास पहुंचा और कई बार आवाज लगाने के बावजूद भी जब प्रेम नेपाली ने दरवाजा नहीं खोला।
संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया। तो कमरे के अंदर का दृश्य बेहद ही खौफनाक था।
देवेंद्र की माता संतोष फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी और कमरे में चारों ओर खून फैला हुआ था।
जबकि प्रेम नेपाली भी कमरे में ही बेहोश पड़ा था। देवेंद्र ने शक जताया है कि प्रेम नेपाली ने उनकी माता की हत्या की है।
सूचना मिलते ही सोलन पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
इसके साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एसएफएसएल जुन्गा की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी 36 वर्षीय प्रेम निवासी जिला डेलग, नेपाल, घटना के समय शराब के नशे में था।
प्रारंभिक जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ने घर पर महिला को अकेला पाकर इस जघन्य घटना को अंजाम दिया और हत्या के बाद खुद भी कीटनाशक खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा आरोपी को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सोलन अस्पताल लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में जुट गई है।
