Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में वन विभाग की गतिविधियों पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया।

यह कैलेंडर तिथियों का संग्रह होने के साथ-साथ उन प्रयासों की भी झलक प्रस्तुत करता है, जो धरती को हरित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए समर्पित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष विभाग ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और ‘बीट द प्लास्टिक’ जैसे जनसरोकार से जुड़े अभियानों के माध्यम से पर्यावरण दिवस को नई ऊर्जा दी।

प्रदेश के 1,000 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित इन कार्यक्रमों में 50,000 से भी अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

इन जनोन्मुखी पहलों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री ने वन विभाग की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल समीर रस्तोगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!