कुल्लू टूडे
नाहन
उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार ने ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि (नाबार्ड) के तहत गांव डडुआ से नाड्डी तक लगभग 6 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का पूजा अर्चना कर विधिवत शिलान्यास किया।
शिलान्यास के उपरांत उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सडकें किसी भी क्षेत्र की भाग्य रेखाएं होती हैं और क्षेत्र का आर्थिक विकास सड़कों पर ही निर्भर करता है।
उन्होंने कहा कि इस 4 किलोमीटर सड़क के बनने से इस क्षेत्र की आठ पंचायत मालगी, छछेती, बनेत, हल्दवाडी, कटवाडी, बागडथ, कांडों कांसर तथा बाडथल मधाना के लोगों को सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके साथ-साथ ददाहु, थाना कसौगा तथा रेणुका जी क्षेत्र के लोगों को भी इस सड़क से लाभ प्राप्त होगा।
उपाध्यक्ष ने कहा कि इस सड़क के बनने से न केवल सतौन से रेणुका जी की दूरी कम होगी बल्कि बरसात के मौसम के दौरान सतौन- चांदनी -रेणुका जी सड़क के बंद होने पर यह सड़क एक अतिरिक्त विकल्प भी होगा, जिससे लोगों को आवागमन के बेहतर अवसर प्रदान होंगे।
इस सड़क के निर्माण के पश्चात इस क्षेत्र के लगभग लगभग 20 से 25 हजार लोगों को लाभ होगा।
उपाध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग को इस सड़क को समय पर तथा गुणवत्ता पूर्वक बनाने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न पंचायत से आए हुए लोगों की बिजली, सड़क तथा पानी संबंधी समस्याओं को सुना तथा विभागीय अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए।
