Spread the love

कुल्लू टूडे

नूरपुर

राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव इस वर्ष 15 से 17 अगस्त तक नूरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

श्री बृजराज स्वामी मंदिर में मनाए जाने वाले इस महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

एसडीएम ने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि नूरपुर का ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर श्रद्धा और आस्था का केंद्र है,जहाँ जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

एसडीएम ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, जलापूर्ति, सफाई, अग्निशमन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने आशा जताई कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करते हुए इस आयोजन को भव्य व सफल बनाएंगे।

साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!