कुल्लू टूडे
मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल धर्मपुर क्षेत्र में एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्म फाल्ड स्थान पर बीती देर रात एक टिप्पर सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मृत्तक की पहचान 40 वर्षीय जीवन कुमार पुत्र सूरत राम, निवासी गांव चौकी (कलौंगा), डाकघर टौर जाजर, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी के तौर पर हुई है।
