कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड एवं शहरी इकाई का स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम वीरवार को नगर अराध्य देव बाबा नाहर सिंह मंदिर धौलरा में खंड प्रधान जय कृष्ण शर्मा व शहरी इकाई के प्रधान रविंद्र नाथ भट्टा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के आरंभ में दौलत राम चैहान, पूर्व सदर खंड प्रधान ने मुख्य अतिथि बतौर शिरकत की तथा उन्हें शाॅल, टोपी, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य सीता राम शर्मा, कृष्ण सिंह चंदेल, बृज बाला संख्यायन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर के जिला प्रधान जगदीश दिनेश, जिला महामंत्री नरोतम दत्त धीमान, वरिष्ठ उप प्रधान करम देव गौतम, झंडूत्ता खंड प्रधान बीरबल राम धीमान, शहरी इकाई घुमारवीं के प्रधान हरि सिंह तथा बतौर विशेष अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।
सदर खंड सचिव राम प्रकाश ने कार्यक्रम के आरम्भ में दिवंगत पेंशनर्स की आत्माओं की शान्ति के लिए व हाल ही में अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन करवाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान 75 बसंत देख चुके लगभग 55 पेंशनर्स को सम्मानित किया गया।
जिनमें मंजन सिंह चंदेल, लीला देवी, सुख राम शर्मा, लालमन ठाकुर, रतनी धीमान, देवी राम चैहान, मंगत राम ठाकुर, सोहन सिंह, रती राम, रामशरण, लेठ राम, जय सिंह, संतराम, घिदरु राम, रोशन लाल, सुखराम, तरसेम लाल, प्रेम लाल, जय कृष्णा शर्मा, श्याम दास वर्मा, जिंदु राम चैधरी, बाबूराम शर्मा, नकली राम, चेतराम, गीता देवी, बाजा राम, सदा राम कौण्डल, जोगिंदर कुमार, अशोक मेहता, डॉ. धर्मेंद्र डोगरा, पुरुषोत्तम शर्मा, लिखू राम, कृष्णदास, बसंत राम, दुर्गा राम, निक्कू राम, छोटा राम, संत राम वर्मा, नंद लाल, शकुंतला देवी, मस्त राम निक्कू राम कटवाल, रोशनी देवी, यशोदा देवी, रामजी दास शर्मा, गोदावरी, जिन्दा राम को मुख्य अतिथि दौलत राम चैहान ने शाल, हार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह में बीरबल धीमान, हरी सिंह ठाकुर, नरोतम धीमान, कर्म देव गौतम, सदा राम कौंडल, रविंदर नाथ भट्टा, जय कृष्ण शर्मा, ओम प्रकाश गर्ग, जगदीश कुमार नड्डा, जिला प्रधान जगदीश दिनेश आदि वक्ताओं ने पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं व सुझावों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कहलूरी धाम का आयोजन भी किया गया।
