कुल्लू
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
पैंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन शहरी इकाई बिलासपुर की आवश्यक बैठक डियारा सेक्टर में बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता शहरी इकाई के प्रधान रविंद्र नाथ बट्टा ने की।
बैठक में सर्वप्रथम अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आकस्मिक मृत्यु के लिए गहरा शोक व्यक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त अम्बिका शर्मा, अखिलेश कौंडल, अमरति देवी, सत्या गौतम ने निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया गया व उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
बैठक में 19 जून 2025 को धौलरा मंदिर में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस के विषय में चर्चा की गई। जिसके लिए विभिन्न समितियों का गठन पूर्व में ही कर लिया गया है।
इस सम्मेलन में 75 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनर्ज को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एसोसिएशन द्वारा सामाजिक कार्यों में आहुति डालने पर भी व्यापक चर्चा हुई।
इस कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर छात्र के नमन कंडेरा को दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान पर आने के लिए सम्मानित किया जाए।
बैठक में जगदीश नड्डा, ओम प्रकाश गर्ग, श्याम लाल पंवर, सुमन कुमार शर्मा, डॉ. रमेश कुमार मिन्हास, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र कुमार चौहान, नंदलाल राही व सुशील पुंडीर उपस्थित रहे।
