Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल ने आज यहां जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अधिकारी जिला परिषद सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दे को गंभीरता से लें व विकास कार्यो का निष्पादन समय पर व पारदर्शिता के साथ करें।

उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के आपसी समन्वय के तहत विकास कार्यो के निष्पादन में आसानी होगी जिससे आम जनता को लाभ मिलेगा और निश्चित अवधि में विकास कार्य भी पूर्ण होंगे।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद की बैठक जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है जिसका सीधा संबंध विकास कार्यो से होता है।

बैठक में अधिकतर सड़क, पेयजल, बिजली तथा परिवहन से सम्बन्धित मुददे आए जिन पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला परिषद अध्यक्ष ने जिला में कार्यरत सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए की वह 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक किए गए विकास कार्यो के कार्य पूर्ण तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलम्ब प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सडक निर्माण कार्य के लिए स्थानीय लोग अपनी भूमि की गिफ्ट डीड विभाग के नाम करवाएं ताकि सड़कों के निर्माण कार्यो को गति मिल सके। जिला पंचायत अधिकारी विनय कुमार ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर वर्मा, उपाध्यक्ष जिला परिषद अंजना शर्मा, जिला परिषद सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!