Spread the love

कुल्लू टूडे

सैंज, सुशांत शर्मा

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों तथा स्वयंसेवकों ने बीते दिन सैंज में किड्स किंगडम स्कूल में बच्चों तथा अध्यापकों को प्रातः एक घंटा योग का विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय सामान्य योगाभ्यास क्रम सिखाया।

सभी विद्यार्थियों एवं गुरुजनों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और स्वस्थ और शांत जीवन जीने के गुणों को विभिन्न आसनों, प्राणायाम तथा ध्यान द्वारा सीखा।

स्कूल के प्रबंध निदेशक एवं प्रिंसिपल ऐश्वर्या सिंह ने इस योग सत्र की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि इस तरह का योग सत्र हर स्कूलों में आयोजित किया जाना चाहिए।

इसी कड़ी में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने जीवनशैली में सम्मिलित करने का संकल्प लिया।

इस योग सत्र का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक सुन्दर ठाकुर, सोनम डोल्मा तथा वरिष्ठ स्वयंसेवक ज्ञानचंद शाशनी तथा प्रेस प्रभारी सुशांत शर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!