Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

सेना भर्ती कार्यालय, शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (Online CEE) का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के लिए हि. प्र कॉलेज एजुकेशन (शिमला), ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज (सोलन) और महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी (बद्दी) परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र का नाम, स्थान, रिपोर्टिंग दिनांक तथा समय एडमिट कार्ड में स्पष्ट रूप से अंकित होगा।

उन्होंने कहा कि पंजीकर्त अभ्यार्थी अपने एडमिट पत्र ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अग्निवीर जी. डी के एडमिट कार्ड 16 जून 2025 से उपलब्ध हो गया है और बाकि ट्रेड का एडमिट कार्ड 17 जून 2025 से उपलब्ध होगा।

अतः सभी पात्र अभ्यर्थी को सूचित किया जाते है की निर्धारित तिथि को अपने परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ अपने परीक्षा केन्द्रों पर समय से पहुंचना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपने यूजर आईडी से लॉगिन करें।

लॉगिन के पश्चात स्क्रीन के बाईं ओर “Download CEE Admit Card”  विकल्प पर क्लिक करें।
नवीन विंडो में  अपना जे.आई.ए. रोल नंबर और जन्मतिथि भरने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यह JIA रोल नंबर अभ्यर्थी की भुगतान रसीद पर अंकित होता है। यदि रसीद गुम हो गई हो, तो वेबसाइट पर “History of Application” सेक्शन से पुनः डाउनलोड किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों परीक्षा के दिन अपने सभी मूल प्रमाण पत्र अवश्य साथ लाएं। यह परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मदीवारों की पहचान के लिए अनिवार्य है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!