कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला बिलासपुर में तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए आज विशेष पहल के अंतर्गत एसी हेलमेट का ट्रायल किया गया।
इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान गर्मी से राहत दिलाना और उन्हें लंबे समय तक तैनाती के दौरान किसी असुविधा के बिना कार्य करने में सहायता प्रदान करना है।
यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो अन्य पुलिस कर्मियों को भी एसी हेलमेट मुहैया करवाने की योजना बनाई जाएगी।
इसके साथ ही जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी व अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।
