Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

मंडी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की एसआईयू टीम ने एक 25 वर्षीय युवक को 517 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम ने पुंघ में फोरलेन पर नाका लगाया हुआ था और बिलासपुर की तरफ जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इस दौरान एसआईयू टीम ने मंडी की तरफ से आ रही एक कार को चेकिंग के लिए रोका।

जब एसआईयू टीम ने कार की चेकिंग की तो बोनट के नीचे एक लिफाफे से 517 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी के खिलाफ कुल्लू में भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है।

आरोपी की पहचान 25 वर्षीय साहिल निवासी गांव बड्डू, डाकघर ख्याह, तहसील सदर जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!