Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज फ्रेशर पार्टी का आयोजन कलैहली में किया गया।इस अवसर पर स्कूल के शैक्षणिक प्रमुख मान सिंह और आकाश कोचिंग के शिक्षकों ने शिरकत की और नए छात्रों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से किया गया। इसके पश्चात 12वीं आर्ट्स की छात्राओं के द्वारा पंजाबी डांस की प्रस्तुति दी गई।

हैड बॉय सक्षम ठाकुर और हेड गर्ल ओजस्वी वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की और कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों को टाइटल और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। बच्चों से तरह-तरह के गेम्स गतिविधियां करवाई गई सभी ने भरपूर आनंद लिया।

स्कूल के प्रबंधक निदेशक सुरेश कुमार ने नए बच्चों को हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उपहार देकर सम्मानित किया। छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया।

नए छात्रों को उनके प्रदर्शन के लिए निर्णायक मंडल ने उनकी प्रतिभा, परिधान,चयन, आत्मविश्वास, और प्रश्नों के जवाबों के लिए अंक दिए गए।

मिस फ्रेशर मृणालिनी और मिस्टर फ्रेशर रोहित ठाकुर चयन किया गया। मिस पर्सनलिटी करुणा और मिस्टर पर्सनलिटी पारस चुने गए और पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!