कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर नगर में पिछले दो तीन दिनों से रिहायशी मकानों में पानी आने से
हड़कंप मच गया है।
अधिकांश घरों के फर्श से निकल रहे पानी से लोगों का चिंतित होना भी स्वाभाविक है, क्योंकि लोगों ने कभी ऐसा मंजर नहीं देखा है। सोशिल मीडिया में इस प्रकार की पोस्ट से चर्चाओं एवं अफवाहों का बाजार गर्म है।
बीती रात यह मैसेज इतनी तेजी से वायरल हुआ कि लोग घरों से बाहर निकल गए और आस पड़ोस के लोगों को जगाकर इस उत्सुकता का हल ढूंढते दिखे।
बताया जा रहा है कि बिलासपुर में कौतुहल मचने के बाद प्रशानिक
अधिकारियों ने भी नगर का दौरा किया जो कि शनिवार को भी जारी रहा।
लोगों के घरों के फर्श बिलकुल गीले दिखाई दिए। जबकि महिलाओं की माने तो इस पानी पर पोछा लगाने के बाद भी फिर फर्श पर सीलन या गिलापन वैसा ही था। शुक्रवार को भी महिलाएं एक दूसरे घरों में जाकर पूछताछ करती रहीं।
वहीं नगर के हर चैक हर दुकान पर दिन भर फर्श पर पानी आने की वार्ता चरम पर रही। लोग फोन पर अपने निकट संबंधियों को इस बारे में सचेत करते रहे। बीती रात को लोग घरों से बाहर निकल गए थे।
हालांकि इस बारे में नगर के अधिकांश वार्डों से पानी की सीलन से फर्श गीले होने की बातें आती रही।
वहीं गांवों से भी इस प्रकार के फोन आते रहे। विशेषज्ञ हालांकि इस बारे में कुछ बोलने से कतराते रहे लेकिन अफवाहों ने लोगों की नींद अवश्य खराब की।
वहीं कुछ बुजुर्गों ने बताया कि कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह बंद सा है, हवा का नामोनिशान नहीं है। जबकि गर्मी भी अचानक बढ़़ी हैं ऐसे में हो सकता है कि धरती की गर्मी उपर आ रही हो, इसलिए भी पानी फर्श पर आता है।
वहीं कुछ लोग इसे हयुमिडिटी का अटैक बता रहे हैं। बहरहाल चाहे कुछ भी हो लेकिन इस बात का खौफ लोगों के जहन में है।
