Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने एनएचएआई, बीआरओ, पुलिस विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के साथ उपायुक्त कार्यालय में बैठक की।

बीते दिन हुई इस बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को वार्षिक प्रारूप रिपोर्ट तैयार करने व सड़कों में ब्लैक स्पॉट्स को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को जिला में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए राष्ट्रीय मार्गों तथा संपर्क सड़कों में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर इन स्पॉटस पर चेतावनी बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई की एनएचएआई के अंतर्गत टकोली से कुल्लू के बीच दो स्थानों पर ब्लैक स्पॉट तथा कुल्लू से मनाली के बीच तीन स्थान बबेली, डोभी सहित तीन स्थानों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं I

जिन पर टू-लेन सपरेशन, रंबल स्ट्रिप तथा साइनेज लगाने का कार्य किया जा रहा है ताकि दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

इसके अलावा पलचान पुल से आगे जहाँ लोग सर्दियों में पानी फेंककर सड़क में बर्फ जमा देते हैं।

जिसकी वजह से सड़कों पर फिसलन हो जाती है और नाग मंदिर के पास फेटल पॉइंट तथा अटल टनल के पीछे जहाँ गाड़ियां फिसलती हैं उसके ऊपर स्नो गैलरी बनाने के बीआरओ को निर्देश दिए।

उपायुक्त ने पुलिस विभाग तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रावधान उठाने के लिए मिलने वाले फंड को इसमें सदुपयोग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ‘आईराड’ ऑनलाइन पोर्टल पर समय-समय पर आवश्यक जानकारी का अद्यतन करते रहें।

उन्होंने पुलिस राजस्व तथा लोक निर्माण विभाग को दुर्घटना के स्थल पर संयुक्त रूप से जाकर निरीक्षण करने तथा संयुक्त रिपोर्ट बनाकर भेजने के भी निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं के कारणों की सही जानकारियां लेकर उनका निराकरण करने का प्रयास किया जा सके।

उन्होंने नदी के साथ के सभी रास्ते बंद करने का भी निर्देश दिए ताकि यहां आने वाले पर्यटक जाने-अनजाने नदी के पास जाने तथा दुर्घटना का शिकार होने से से बचें।

उपायुक्त ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान सभी मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

लेफ्ट बैंक की सड़क की मुरम्मत के साथ-साथ इस मार्ग पर कुछ तंग स्थानों पर सड़क को चौड़ा किया गया है।

इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश भण्डारी, एन.एच.ए.आई. के इंजिनियर संदीप सिंह, बी.आर.ओ.केओ.आई.सी. बीएन. भारद्वाज तथा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता टहल सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!