Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित ढालपुर प्रदर्शनी मैदान में लगाए गए आईलव कुल्लू साइन बोर्ड को एक बार फिर से हुड़दंगियों ने नुकसान पहुंचाया।

कुल्लू पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साइन बोर्ड को नुकसान पहुंचाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात प्रदर्शनी मैदान में लगे आईलव कुल्लू के साइन बोर्ड को तीन युवकों ने नशे में धुत होकर तोड़ डाला।

स्थानीय लोगों ने इस बारे तुरंत पुलिस को सूचित किया। लेकिन तब तक युवक मौके से फरार हो चुके थे।

पुलिस की टीम ने इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहचान की गई।

एएसपी सागर चंद्र ने कहा कि सेल्फी प्वाइंट में लगे साइन बोर्ड को तोड़ने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों और हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए रात के समय कुल्लू शहर में पुलिस की गश्त को तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!