Spread the love

कुल्लू टूडे

निरमंड/ रामपुर

जिला कुल्लू के निरमंड में युवाओं द्वारा बाईक रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के नियमों बाटे जागरूक किया गया।

गौरतलब है कि निरमण्ड, रामपुर क्षेत्र में VENTURE EXPEDITION नाम का एक मोटो क्लब बनाया गया है।

क्लब के सदस्यों द्वारा निरमण्ड में मोटर साईकल रैली निकालते हुए लोंगो को ये संदेश दिया कि सभी हैलमेट लगाकर ओर गति सीमा में ही दोपहिया वाहन को चलायें।

इस अवसर पर मुख्य आयोजक जीतू चौहान ने सभी दो पहिया वाहन चालकों से सुरक्षा को ध्यान में रखकर बाइक चलाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हम हर रविवार के दिन इस तरह की रैली भिन्नं-2 क्षेत्रों में निकालते रहेंगे। जिससे लोगो को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा सके।

साथ ही उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस क्लब में जोड़ना हैं।

इस रैली में Venture Expedition के आयोजक जीतू चौहान, बंटी ठाकुर, सुमन बिष्ट, प्रवीन ठाकुर और गोलू मेहता सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये अन्य 14 मोटरसाइकिल सवारों ने भाग लिया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!