Spread the love

कुल्लू टूडे

मणिकर्ण

जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के खीरगंगा के साथ लगते आईसी प्वाइंट में पंजाब के एक 85 साल के बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है।

थाना मणिकर्ण की टीम ने स्ट्रीमलाइन एडवेंचर माउंटेन सर्च एवं रैस्क्यू दल के नौ सदस्यों के साथ मिलकर शुक्रवार को उक्त शव को बरामद किया है।

थाना मणिकर्ण से मिली सूचना के अनुसार उक्त व्यक्ति पिछले आठ दिनों से गायब था और उसकी तलाश घाटी के विभिन्न स्थानों पर की जा रही थी।

शुक्रवार को पुलिस विभाग के आईओ शेखर ठाकुर व अक्षय कुमार सहित रैक्क्यू दल के सभी सदस्यों ने दो दिनों की गहन खोज के उपरांत खीरंगगा से आगे आईसी नामक स्थान पर उक्त व्यक्ति के शव को देखा। रैस्क्यू टीम में प्रभारी योग राज ठाकुर, रोहित ठाकुर, कुलदीप ठाकुर सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

पुलिस और रैस्क्यू दल के अनुसार उक्त व्यक्ति के कुछ हिस्से को जंगली जानवरों ने भी नोचा है। पुलिस ने शव की शिनाख्त की है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति पूर्व सैनिक था।

रैस्क्यू दल ने शव को बरशैणी पहुंचाया और यहां से इसे कुल्लू पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। साथ ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।

मृतक की पहचान ब्रह्मा पुत्र लक्ष्मण, गांव घमीरपुर, डाकघर धेर, तहसील आनंदपुर, जिला रूपनगर, पंजाब के रूप में हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!