Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के धर्मपुर पुलिस थाना की टीम ने घर की अलमारी से 6,50,000 रुपए के गहने चुराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 25-3-2025 को योगिता निवासी तह० पच्छाद जिला सिरमौर हाल किरायेदार गांव मुसलमाना सिहारडी समीप गर्वनमेंट सिनियर स्कैंडरी स्कूल धर्मपुर तह० कसौली जिला सोलन ने पुलिस थाना धर्मपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 25-03-2025 को ये घर के सभी लोग घर/क्वार्टर को ताला लगाकर अपने-अपने काम के सिलसिले में चले गये थे।

शाम को समय करीब 5:30 बजे जब यह लोग वापिस अपने घर/क्वार्टर आये तो इनके क्वार्टर का मेन दरवाजा खुला हुआ था तथा ताला गायब था जब यह क्वार्टर के अन्दर गये तो देखा की अन्दर सामान बिखरा पड़ा था।

जब इन्होंने गोदरेज की अल्मारी को चैक किया तो अलमारी के अन्दर रखे सोने चांदी के जेवरात गायब पाये गये, जिसे कोई नामालूम शख्स 25-03-2025 को दिन के समय चोरी करके ले गया है।

चोरी हुये गहनों की कीमत लगभग 6,50,000 रुपए है। जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों व NH पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया गया।

जिसके आधार पर आरोपी की पहचान करके 28-3-2025 को उक्त मामले में संलिप्त आरोपी को चण्डीमन्दिर हरियाणा से गिरफतार किया गया। जिससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

आरोपी को न्यायालय में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।

आरोपी के कब्जा से एक मोटर साईकिल नम्बर HR-49-6784 भी बरामद करके कब्जा पुलिस में लिया गया है जो आरोपी ने वारदात के दौरान इस्तेमाल किया था।

आरोपी के खिलाफ चोरी सेंधमारी के 6 मुकदमे सोलन और शिमला जिला में पहले से ही दर्ज हैं ।मामले में जांच जारी है।

आरोपी की पहचान राजेन्द्र चौहान पुत्र स्व० राम कृष्ण निवासी रतपुर कलौनी पिन्जौर तह० कालका जिला पंचकुला हरियाणा उम्र 53 वर्ष के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!