Spread the love

कुल्लू टूडे

मणिकर्ण

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मणिकर्ण पुलिस थाना की टीम ने अज्ञात बदमाशों ने मणिकर्ण गुरुद्वारा के पीछे खड़ी पंजाब रोडवेज की बस के आगे और पीछे के शीशे तोड़ने और तोड़फोड़ करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज परविंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव मानपुर डाकघर खन्ट तहसील कुमाना जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब वर्तमान में पंजाब रोडवेज के ड्राइवर की शिकायत पर मणिकर्ण थाने में पीडीपीपी एक्ट की धारा 3 और बीएनएस की धारा 324(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अपनी शिकायत में शिकयतकर्ता ने बताया कि 28 मार्च, 2025 को वह लुधियाना से मणिकर्ण रूट पर पंजाब रोडवेज की बस चला रहा था। उसने बस को मणिकरण गुरुद्वारे के पीछे पार्क किया था।

आज सुबह 2:40 से 2:45 बजे के बीच कुछ अज्ञात बदमाशों ने बस के आगे और पीछे के शीशे तोड़कर उसमें तोड़फोड़ की। देर रात होने के कारण वह बदमाशों की पहचान नहीं कर पाया।

जांच के दौरान, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में, स्थानीय पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और घटना के लिए जिम्मेदार मंडी के तीन संदिग्धों अजय कुमार, हरीश कुमार और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया।

उन्हें कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार गिरफ्तार किया गया है, और आगे की पूछताछ जारी है। मामले की जांच जारी है।

उन्होंने सभी से जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने की अपील करती है। इसके अलावा समुदायों के बीच आपसी बैर-भाव पैदा करने के लिए कानून के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!