Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू/केलांग

परिवहन विभाग ने जिला कुल्लू में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए तिथियां जारी कर दी हैं।

आरटीओ कुल्लू राजेश भंडारी ने जानकारी दी कि कुल्लू में 5,10, 21 और 28 अप्रैल को वाहनों की पासिंग की जाएगी।

आरएलए मनाली में 8 अप्रैल, बंजार में 23, केलोंग में 25 व उदयपुर में 26 अप्रैल को वाहनों की पासिंग होंगी।

इसके साथ ही आरटीओ कुल्लू में 22 अप्रैल, आरएलए कुल्लू में 4, मनाली में 7,बंजार में 23, केलोंग में 25 व उदयपुर में 26 अप्रैल को ड्राइविंग टेस्ट होंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!