Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

एसजेवीएन ने आज शिमला स्थित अपने कारपोरेट मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

शिविर का उद्घाटन अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन ने चन्द्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), एस. मारासामी, कार्यकारी निदेशक (सिविल) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

कुल 204 व्यक्तियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिससे शिमला स्थित कॉर्पोरेट मुख्यालय में रक्तदान का एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ।

अजय कुमार शर्मा ने एसजेवीएनाइट्स की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की।

शर्मा ने कहा कि “रक्तदान मानवता के सबसे पुनीत कार्यों में से एक है और मैं एसजेवीएन परिवार की उत्‍साहपूर्ण भागीदारी देखकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस प्रकार की पहलें समाज की उन्‍नति के लिए हमारे प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा ने भी स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए रक्तदान किया।

शर्मा और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी रक्तदाताओं को जीवन रक्षक कार्य में उनके निस्वार्थ योगदान के सराहना स्‍वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

इस रक्तदान शिविर का आयोजन इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), शिमला के आईएच एंड ब्‍लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सहयोग से किया गया।

इस शिविर में कार्मिकों, उनके परिजनों, सतलुज श्री लेडीज क्लब शिमला के सदस्यों और संविदारत कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एसजेवीएन की सभी परियोजनाओं द्वारा समय समय पर रक्‍तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान, एसजेवीएन ने पहले ही 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन और 66 मेगावाट धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है।

29 मार्च 2025 को 210 मेगावाट लूहरी चरण-I जलविद्युत परियोजना में भी एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान आईजीएमसी शिमला की टीम के साथ डॉ. साहिल शर्मा, चिकित्सा अधिकारी शिविर में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!