कुल्लू टूडे
मनाली
जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में आज रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वृंदा ठाकुर, धर्मेंद्र, प्रिया की टीम ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर साईमा, यमुना और कृतिका के टीम रही तथा तृतीय स्थान पर अंजलि, सुशमलता, स्वाति तथा ज्योति, आरती, शिवाली की टीम संयुक्त विजेता रही।
इस प्रतियोगिता से पूर्व रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी प्रोफेसर सनी ठाकुर ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विजेताओं को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शेफाली द्वारा सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शेफाली ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
इस कार्यक्रम में प्रोफेसर दुनी चंद राणा, प्रोफेसर अभिषेक आनंद, प्रोफेसर लालचंद, प्रोफेसर कश्मीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
