कुल्लू टूडे
मनाली
जिला नियन्त्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कुल्लू अरविन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन मनाली, वशिष्ट व अलेऊ आदि स्थानों में कार्य कर रहे होटल, ढाबों व रैस्टोरेन्टस द्वारा अवैध रूप से प्रयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडरों पर अंकुश लगाने की दृष्टि से निरीक्षण किए गए।
निरीक्षण अभियान के दौरान पाया गया कि 22 रैस्टोरेन्टस, ढाबों व होटलों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यापारिक उददेश्य से अवैध प्रयोग किया जा रहा था।
इन सभी 22 घरेलू एलपीजी सिलेंडरों को जब्त कर हि०प्र० राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की गैस एजेन्सी मनाली को सौंपा गया है।
घरेलू गैस सिलेण्डरों के अवैध प्रयोग करने वाले दुकानदारों व रैस्टोरेन्ट मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने ढाबा, होटल व रेस्टोरेन्ट मालिकों से अपील की कि वे घरेलू गैस सिलेण्डरों का प्रयोग बिल्कुल न करें।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध प्रयोग करने वाले व्यापारियों पर विभाग की निगरानी रहेगी व जिला कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर इस प्रकार की चैकिंग का अभियान जारी रहेगा।
निरीक्षण अभियान में नवीन कुमार, खाद्य आपूर्ति अधिकारी कुल्लू भी साथ थे तथा हि०प्र० राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की मनाली स्थित गैस एजेन्सी द्वारा आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई गई।
