Spread the love

कुल्लू टूडे

कांगड़ा

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिला में खेलकूद गतिविधियों के विस्तारीकरण तथा आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए आवश्यक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

बुधवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने धर्मशाला के खेल परिसर में पुराने उपकरणों को हटाकर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जिम का शुभारंभ किया।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खेल परिसर की इंडोर स्टेडियम का उचित रखरखाव करने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला युवा एवं खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों को खेल परिसर के विस्तारीकरण के लिए आवश्यक प्लान तथा प्राकल्लन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवश्यक बजट का प्रावधान किया जा सके।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि नुरपुर, जयसिंहपुर, नगरोटा बगबां, बैजनाथ तथा चंबी में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इन स्थानों में निर्मित स्टेडियमों के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने तथा उचित देखभाल के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि देहरा में एकीकृत खेल परिसर के निर्माण की कार्य योजना भी तैयार की जा रही है तथा इस के लिए युवा खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खेल परिसर धर्मशाला में योगा के सत्र भी आयोजित किए जाएंगे ताकि खिलाड़ियों की एकाग्रता को बल मिल सके इस के लिए भी युवा खेल सेवाएं विभाग को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।

इससे पहले जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सन्नी कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए खेल गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर आईएएस प्रोबेशन डा अंजलि सहित युवा सेवाएं खेल विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!