कुल्लू टूडे
मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की खूबसूरत चौहार घाटी के बरोट क्षेत्र के किसान आजकल आलू की बिजाई करने में जुट गए हैं।
चौहार घाटी विशेषकर बरोट क्षेत्र अपने आलू उत्पादन के लिए प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में प्रसिद्ध है तथा यहां के आलू की बाजार में खूब मांग रहती है।
इस क्षेत्र में आलू फसल की बीजाई मार्च व अप्रैल माह में की जाती है तथा अगस्त व अक्तूबर माह में फसल निकाली जाती है। आलू चौहार घाटी के किसानों की आर्थिकी का एक प्रमुख हिस्सा है।
