Spread the love

कुल्लू टूडे

पतलीकूहल

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के पतलीकूहल पुलिस थाना की टीम ने
एक युवक को 34 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पतलीकूहल पुलिस थाना की टीम गश्त पर थी।

इसी दौरान पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर 16 मील के निकट ओएसिस रिवर व्यू ढाबा में एक युवक के कब्जा से 34 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

आरोपी की पहचान 32 वर्षीय कमल कपिल पुत्र अमर नाथ कपिल निवासी गांव व डाकखाना मौहल तहसील भुंतर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

गौरतलब है कि इन दिनों मनाली सहित आसपास के क्षेत्रों में चिट्टे के खिलाफ अभियान चल रहा है।

ग्रामीण अपने स्तर पर चिट्टे तस्करों पर नजर बनाए हुए हैं। घाटी के महिला मंडलों, युवक मंडलों सहित स्वयंसेवी संस्थाएं पुलिस का सहयोग कर रही हैं।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने घाटी की जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ में मुहिम बढ़ चढ़ कर पुलिस का साथ दें। अगर कोई भी व्यक्ति संदेहास्पद नजर आता है तो उसकी सूचना नजदीक के थाने में दें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!