Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर मनाली के शारीरिक शिक्षा विभाग के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 250 विद्यार्थियो के स्वास्थ्य की जाँच की गई।

साथ ही “ नशा मुक्त युवा” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया ।

प्रो ज्योति बाला ने बताया कि आयुष स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर से डॉ सुषमा मुख्य वक्ता रही।

डॉ. सुषमा ने कहा कि नशा आज एक महत्वपूर्ण समस्या है जो समाज में अधिकतर व्यक्तियों को प्रभावित करती है।

यह स्वास्थ्य, परिवार और आर्थिक स्थिति को खतरे में डाल सकती है। नशे के कारण व्यक्ति सामाजिक दूरी महसूस करता है।

नशा के सेवन से कई प्रकार की खतरनाक बीमारियां होती है जैसे मुंह का कैंसर, लीवर का खराब होना, फेफड़े का कैंसर, दिल का कैंसर…. इत्यादि।

नशा मुक्ति के लिए शिक्षा, जागरूकता, और सही दिशा-निर्देशन की आवश्यकता है। सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों का सहयोग भी महत्वपूर्ण है ताकि नशे के प्रति जनसंवाद और प्रतिबद्धता बढ़ सके।

नशा मुक्ति से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है जो समृद्धि, सुरक्षा और सामाजिक ताकत को बढ़ावा देगा।

उन्होंने युवाओं को खेल कूद, चित्रकारी, अच्छी किताबे पढ़ना या अपनी रुचि की चीज़े करने के लिए समय देने को कहा।

साथ ही जीवन में आगे बढ़ना के लिए “योग” अपनाने के लिए कहा, जिससे मानसिक दबाव और चिंता से बचा जा सकता है।

महाविद्यालय में स्वास्थ्य जाँच का शिविर भी लगाया गया। शिविर में महाविद्यालय के लगभग 250 छात्र-छात्रो के स्वास्थ्य की जांच की गई और 100 छात्रो के रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन व रक्तचाप की जाँच की गई। जाँच के साथ साथ विद्यार्थियों को दवाइयां भी बाँटी गई।

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शेफाली ने कहा कि युवाओं को नशे से खुद को नहीं बचाना बल्कि इतने सामर्थ्यवान बनना है की वह दूसरो को नशा करने से रोक सके।

इसके लिए विद्यार्थी अच्छी शिक्षा तो ले ही साथ ही तनाव से निपटने के स्वस्थ तरीके सीखें, अच्छे दोस्त बनाए, परिवार के साथ ज़्यादा समय बिताए।

सफल कार्यक्रम के लिए उन्होंने प्रो. ज्योति बाला को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रो साक्षी, प्रो मोनिका विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ सम्पूर्ण शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक कर्मचारी वर्ग ने अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाई।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!